फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU : 12वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में किराये के कमरे में मौत, पहले भी काट ली थी नस

Mon, 29 Jan 2024 12:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू के सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं का छात्र सुलेमान हॉल के सामने शाहबाग में एक मकान में किराए पर रह रहा था। उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो मकान स्वामी ने उसके पिता को फोन पर सूचना दी। पिता ने यहां रहने वाले अपने परिचित पीएचडी छात्र को किराए के कमरे पर भेजा। वहां देखा तो अदनान कमरे के अंदर बेसुध पड़ा था। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
एएमयू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के बारामूला निवासी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 12वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में किराये के कमरे में मौत हो गई है। 28 जनवरी दोपहर बेसुध हालत में छात्र मिला तो उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत छह-सात घंटे पहले होना माना गया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। परिवार के आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन


बारामूला निवासी अल्ताफ हुसैन मगलू का पुत्र अदनान अल्ताफ मगलू एएमयू के सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं का छात्र था। 11वीं तक वह हॉस्टल में रहता था। मगर, 11वीं में नंबर कम आने पर नियमानुसार उसका हॉस्टल आवंटन निरस्त हो गया। इसके बाद से वह सुलेमान हॉल के सामने शाहबाग में एक मकान में किराए पर रह रहा था। 

28 जनवरी दोपहर करीब ग्यारह बजे तक उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो मकान स्वामी ने उसके पिता को फोन पर सूचना दी। पिता ने यहां रहने वाले अपने परिचित पीएचडी छात्र को किराए के कमरे पर भेजा। जहां देखा तो अदनान कमरे के अंदर बेसुध पड़ा था। तत्काल उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। दोपहर करीब सवा बारह बजे उसे मृत बताया गया। कहा कि करीब छह से सात घंटे पहले इसकी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से प्रॉक्टर कार्यालय को सूचना दी गई। सूचना पर प्रॉक्टर कार्यालय की टीम व जकरिया पुलिस चौकी पहले मेडिकल कॉलेज और फिर उसके कमरे पर पहुंच गई। इस दौरान उसके जेब से एक खाली शीशी व कमरे से कुछ दवाएं मिली हैं। जो देखने से बेहोशी की लग रही हैं। फिलहाल परिजन बारामूला से रवाना हो लिए हैं। उनके देर रात तक आने के बाद ही पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया तय होगी। शव मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित रखवा दिया गया है। सीओ तृतीय एके सिंह के अनुसार शव फिलहाल सुरक्षित रखवा दिया गया है। अभी मौत का कारण साफ नहीं है। कमरे में एक हीटर भी लगा मिला है। मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट होगा।

पहले भी नस काट चुका था छात्र
छात्र के विषय में प्रॉक्टर कार्यालय से जानकारी मिली है कि पूर्व में छात्र ने अपने हाथ की नस भी काटी थी। उस समय भी स्कूल प्रधानाचार्य ने परिवार को खबर दी थी और कहा था कि परिजन साथ में रखें। हॉस्टल में रहने में कोई घटना न हो जाए। इसके चलते पिछले कुछ समय तक माता-पिता भी कमरे पर उसके साथ रहे थे। पिछले दिनों ही माता पिता यहां से गए और उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
छात्र हमारे हॉस्टल में नहीं रह रहा था। उसके मकान स्वामी ने परिवार को खबर दी और जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उसे मृत बताया गया और हमें सूचना दी गई। अब परिवार के आने का इंतजार है। उसके बाद आगे प्रक्रिया होगी। मौत के कारण को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। उसके पास से कुछ खाली शीशी आदि भी मिली है।-प्रो.वसीम अली, प्रॉक्टर एएमयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें