फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2450 में से 1296 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल में टीका लगवाती डॉ. अंजली खोखर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जनपद में 2450 स्वास्थ्यकर्मियों में से 1296 ने टीके लगवाए। कहीं से किसी तरह की दिक्कत की सूचना नहीं है। जनपद में शुक्रवार को 24 बूथों पर स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए। 2450 में से 1296 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीके लगवाए। इसमें महिला स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या 1043 एवं पुरुषों की 253 है। 1877 महिला एवं 573 पुरुषों को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने मलखान सिंह जिला अस्पताल बूथ पर टीके लगवाएं। सीएमओ ने बताया कि जनपद में लक्ष्य के विरुद्ध 52.89 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों ने टीके लगाए हैं। कहीं से बीमार होने या किसी तरह की दिक्कत की सूचना नहीं है। टीकाकरण को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन द्वारा सेक्टर व नोडल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेक्टर एवं नोडल अधिकारी तैनात किए गए थे। टीकाकरण के दौरान जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया और जरूरी सुझाव दिए। अब 28 एवं 29 जनवरी को टीके लगने हैं।
जवां, इगलास में उत्साह
सीएचसी चंडौस में 186, धनीपुर में 94, इगलास में 199, जवां में 171, अतरौली में 144, बिजौली में 63, अकराबाद में 66, छर्रा में 181, गोंडा में 126 और मलखान सिंह जिला अस्पताल मे 61 स्वास्थ्यकर्मी टीके लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें