फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

124 ने किया कोरोना को पराजित, 36 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 124 लोगों ने कोरोना को पराजित किया है। जबकि 36 लोग संक्रमित हुए हैं। दीनदयाल में चार सहित कुल पांच लोगों की मौत हुई है। शक्तिनगर लक्ष्मणपुरम निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, बाबा कॉलोनी निवासी महिला, लालपुर इगलास निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति एवं छतारी मिल कुआ मंडी निवासी 55 वर्षीय महिला की मौत पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में हुई है।
विज्ञापन

जबकि मामू भांजा निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत कैलाश हॉस्पिटल में हुई है। मंगलवार को 7229 लोगों की जांच में 36 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 855 हो गई है।
तीन लावारिस शवों का अंतिम संस्कार
मानव उपकार संस्था द्वारा नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में तीन लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। ये शव थाना बन्नादेवी, चंडौस एवं गोंडा से आए थे। संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि सूबेदार सिंह राघव एवं विवेक अग्रवाल का शवों का अंतिम संस्कार कराने में विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें