फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 युवाओं सहित 123 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और हालात दिनोंदिन बेकाबू होते जा रहे हैं। 18 से 40 वर्ष के बीच के 68 युवाओं सहित 123 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इसमें कारखानों के मजदूर से लेकर पीएसी के जवान तक शामिल हैं। शहर से लेकर सुदूर गांव की गलियों तक में कोरोना पहुंच चुका है। जनपद में संक्रमितों की संख्या 3393 तक पहुंच गई है। वर्तमान समय में जनपद में 1023 संक्रमित मरीज है। 53 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, एंटीजन टेस्ट एवं ट्रूनाट की रिपोर्ट में रविवार को 123 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में 37 महिलाएं हैं। पावना इंडस्ट्री के 17 लोग चपेट में आए हैं। 45वीं वाहिनी पीएसी के 10 जवान संक्रमित हैं। कृष्णा विहार के 11, नौरंगाबाद छावनी पीपलवाली गली के 9, रामबाग कॉलोनी के 7, जेएनएमसी में 7, जिला जेल के 3, उदयपुर थाना गंगीरी के 4, बिजौली के 3, मधुबन कॉलोनी के 3, साकेत कॉलोनी के 3, वरुण हॉस्पिटल के 2 लोग संक्रमित हुए हैं।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती एवं होम क्वारंटीन किया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जा रहा है। संपर्क में आए लोगों का भी नमूना लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें