फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलमपुर फर्जीवाड़े में 8 बिजली कनेक्शन काटे, 4 के खिलाफ तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अभिषेक शर्मा, अलीगढ़।
विज्ञापन


एलमपुर परियोजना में डेढ़ साल से फर्जी आईडी पर भी बिजली कनेक्शन चल रहे हैं। अमर उजाला के खुलासों पर विद्युत विभाग जांच में जुटा है। प्राथमिक जांच में ऐसे 8 विद्युत संयोजन काट दिए गए हैं। एक का मीटर भी जब्त कर लिया है।

साथी ही 4 पर मुकदमे के लिए बन्नादेवी थाने में तहरीर भी दी गई है। ये वो लोग हैं जो बार-बार कहने पर भी सही आईडी नहीं दे रहे हैं। जांच अधिकारी एसडीओ देवेंद्र सिंह व जेई पुष्पेंद्र सिंह ने संयुक्त हस्ताक्षर से तहरीर दी है।
विज्ञापन


अमर उजाला के खुलासे पर विभाग ने शुरू में 24 फ्लैटों की जांच की जिनमे 17 में बिजली कनेक्शन मिले थे। इनमें 10 की आईडी संदिग्ध हैं। 8 आईडी ट्रेस कर उनके कनेक्शन काटते हुए सही आईडी देने का समय भी दिया, लेकिन 3 फ्लैटों के निवासी लगातार आईडी देने से बच रहे थे और 1 फ्लैट में ममता को सामने लाकर अमर उजाला ने ही फर्जी आईडी स्पष्ट कर दी थी। विभाग ने इन्हीं 4 के खिलाफ मुकदमा के लिए तहरीर दी है। जैसे जैसे और फर्जी आईडी स्पष्ट होती जाएंगी मुकदमे में नाम जुड़ते चले जायेंगे।

दलालों के कब्जेवाले फ्लैटों से भी छिनी बिजली’
विद्युत विभाग की टीम ने शुक्रवार को 4 ब्लॉकों के 8 फ्लैटों से बिजली काटी है। इनमें कालोनी के सबसे चर्चित ब्लॉक 28 में, दूसरे चर्चित ब्लॉक 19 में, ब्लॉक 16 में फ्लैट और ब्लॉक 25 में फ्लैटों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। इनमें जो 2 ब्लॉक चर्चित हैं वो इसीलिए क्योंकि उनमें 2 फ्लैटों को दलालों ने इस फर्जीवाड़े का मुख्यालय बना रखा था।

अमर उजाला के खुलासों के बाद से दोनो में ताले हैं। दोनों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। उधर, 25 एफए वही फ्लैट है जिसमे राजकुमारी और कमलादेवी नाम के 2 आवंटन पत्रों व किरायेदार के फोटो से बनाई फर्जी आईडी का खुलासा अमर उजाला ने किया था। इसका कनेक्शन काटकर मीटर भी जब्त कर लिया है।

इन मुकदमों से घिरेंगे दलाल
विद्युत विभाग ने पहली तहरीर दी है, अभी और भी तहरीर आएंगी। पहली तहरीर में फ्लैट 16 एससी, 16 एसडी, 28 एसबी और 25 एफए सहित इनके आवंटियों के नाम भी खोले हैं। क्योंकि कागजात आवंटियों के ही नाम हैं। इनके आवंटी क्रमश: नीरज पुत्र दीपचंद्र, अंगूरी पत्नी चंद्रपाल, मुकेश पुत्र चुन्नीलाल और राजकुमारी पत्नी जयचंद हैं।

तहरीर में कहा गया है कि कनेक्शन दस्तावेजों में इनकी आईडी संदिग्ध है। मौके पर आईडी मांगने पर भी नहीं दी। हालांकि असली आईडी तो तब मिले जब फ्लैट असली आवंटी को मिला हो। जब इन मुकदमों में जांच होगी तब पुलिस खुद ही कब्जेदारों के रास्ते दलालों तक पहुंच जाएगी।

जांच के घेरे में हैं 324 कनेक्शन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के दखल के बाद एलमपुर के सभी फ्लैटों के बिजली कनेक्शन से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इस परियोजना में फ्लैट तो 384 हैं, 22 रिजर्व को छोड़कर 362 फ्लैटों में कोई न कोई रह रहा है। लेकिन बिजली कनेक्शन करीब 324 फ्लैटों में हैं। बाकियों में इन्हीं से बिजली ली जा रही है।

बिजली विभाग पिछले 3 दिन से सभी फ्लैटों की जांच कर रहा है। 244 कनेक्शन के दस्तावेज और जुटा लिए गए हैं। इनमें लगायी गईं आईडी के नंबर के साथ पूरी सूची सत्यापन के लिए निर्वाचन कार्यालय और डूडा पीओ को भेजी जा रही है। अब तक 3 ऐसे आवंटी भी चिन्हित हुए हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है। विभाग ने उनके मृत्यु प्रमाण पत्र भी मांगे हैं। इनमें एक संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

शुरू में जुटाए 17 कनेक्शन के 8 दस्तावेजों की आईडी संदिग्ध मिली हैं। 2 और संदिग्ध लग रही हैं। आधिकारिक साइट पर उनका कोई रिकॉर्ड नहीं है। फिलहाल 8 बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। इनमें से 3 परिवार आईडी को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं और 1 आईडी पहले ही फर्जी स्पष्ट हो चुकी है। इन्हीं 4 के खिलाफ मुकदमे के लिए बन्नादेवी थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


कुछ लोग आईडी देने का भरोसा दे रहे हैं, कुछ ताले बंद हैं। ये भी संदिग्ध हैं। आईडी नहीं दी तो अगली तहरीर में इनके नाम भी जोड़े जाएंगे। इनके अतिरिक्त एलमपुर के शेष करीब 300 कनेक्शन के दस्तावेज भी जांचे जा रहे हैं। जो असली आईडी नहीं दिखाएंगे और उन्होंने विभाग को संदिग्ध आईडी दी है तो उनके नाम भी मुकदमे में शामिल कराए जाएंगे।
- देवेंद्र सिंह, एसडीओ व जांच अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें