फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में तूबा का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष अंग्रेजी की छात्रा तूबा जुनैद ने मध्य प्रदेश के महू इंदौर में आयोजित 62 वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता (बिगबोर) के तीन सौ मीटर राइफल प्रोन जूनियर में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

तूबा को भारत में राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन द्वारा एक प्रसिद्ध शूटर के रूप में अधि सूचित किया गया है। इवेंट में तूबा ने 535 का स्कोर किया। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए एएमयू के पूर्व छात्र और राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज यासिर खान से तीन माह का प्रशिक्षण हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तूबा का कहना है कि वह एएमयू के अन्य छात्र व छात्राओं को शूटिंग के लिए प्रेरित करना चाहती हैं। एएमयू के छात्र भी स्पोर्ट्स में अपना कैरियर बनाकर अपनी मातृ संस्था का नाम ऊंचा कर सकते हैं। तूबा की इच्छा ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें