न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू के कल्चरल एजूकेशन सेंटर के डिबेटिंग एंड लिटरेरी क्लब में 8 मार्च से प्रारंभ होने वाले साहित्यिक महोत्सव में देश भर के प्रमुख पत्रकार, लेखक, कहानीकार, कवि, स्तंभकार जुट रहे हैं, जो कला के विविध क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
सीईसी के समन्वयक प्रोफेसर एफएस शीरानी ने बताया कि 10 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव की शुरूआत 8 मार्च को अपराह्न 3 बजे प्रख्यात पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन के व्याख्यान से होगी। तत्पश्चात प्रमुख कहानीकार असगर वजाहत कहानी पाठ करेंगे।
दूसरे दिन पैनल डिस्कशन में जेरी पिंटो, डॉ. नफीस फैजी, मुहम्मद दानिश इकबाल, जियाउस सलाम, फवाज़ शाहीन, महताब आलम, शुएब दानियाल, गुलाम जीलानी, रियाद अहमद, प्रो. असमर बेग तथा डॉ. तरू शिखा सर्वेश के अलावा नाजिया इरम भाग लेंगी।
तीसरे दिन रहमान अब्बास, प्रो. शाफे किदवई, प्रो. सिराज अजमली, प्रो. तारिक छतारी, डॉ. मुईद रशीदी, डॉ. शाह आलम खान, प्रोफेसर अपूर्वानंद, मनोज झा, हर्षमंदर, डॉ. इरफानउल्लाह फारूकी, डॉ. सुकरिता पॉल कुमार, डॉ. रेखा सेठी, सागारिका घोष, सौरभ द्विवेदी आदि शामिल होंगे।