फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोड्र परीक्षा में बाधा पहुंचाने वालों पर नकेल कसे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डीएम ने यूपी बोर्ड परीक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएं। जहां कक्ष निरीक्षण अनुपस्थित हों, वहां वैकल्पिक इंतजाम करते हुए परीक्षकों की व्यवस्था की जाय।

डीएम चंद्र भूषण सिंह कलक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था की बैठक ले रहे थे। उन्होंने भूमाफि या, सरकारी जमीनों पर कब्जे तथा सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए सरकारी वकीलों से कहा कि ऐसे मुजरिम साक्ष्य के अभाव में बरी न हों। इनके विरुद्ध पुख्ता साक्ष्य प्रस्तुत किये जाएं। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने कार्यालयों के बाहर सक्रिय दलालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। चुनाव के दृष्टिगत उन्होंने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों के क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण कर लें और यह सुनिश्चित कर लें कि किसी भी दशा में उस क्षेत्र में चुनाव बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि चुनावों के दृष्टिगत क्षेत्रवार पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी है। प्रशासन द्वारा नियुक्त होने वाले सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ उन स्थानों पर जाकर भ्रमण कर लिया जाए जहां चुनाव के दौरान कोई बाधा उत्पन्न हुई। उन्होंने क्षेत्रवार शस्त्र लाइसेंस का भौतिक सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्याम बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट नलिनी कांत सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें