फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में निधि रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय धावक पालेंद्र की याद में शनिवार (12 जनवरी) को पाली एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। पालेंद्र ने 14 नवंबर 2018 को दिल्ली के स्पोर्ट्स एकेडमी में आत्म हत्या कर ली थी। 12 जनवरी को पालेंद्र को जन्म हुआ था।

स्टेडियम में पालेंद्र के चित्र पर मुख्य अतिथि एसीएम द्वितीय रेनू सिंह, डीपीएस के उप प्रधानाचार्य शरद अग्रवाल, अर्जुन सिंह फकीरा सहित अन्य ने माल्यार्पण कर पाली की श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में निधि शर्मा फीरोजाबाद, 200 मीटर में शालू शुक्ला मथुरा, 400 मीटर में जय कुमारी दादरी, 800 में उमा तिवारी इगलास 1500 मीटर में वंदना, लंबी कूद में पूजा रानी हाथरस, ऊंची कूद में गौरी तिवारी एलएस, शॉटपुट में माधुरी स्टेडियम प्रथम रहीं।

100 मीटर दौड़ में रिंकू सिंह, 200 में हरेंद्र भीलपुर, 400 में गौरव दलाल, 800 में जितेंद्र, 1500 में रवि तलेसरा, शॉटपुट में टिल्लू चौधरी, लंबी कूद में मुरारी मथुरा, ऊंची कूद में जितेंद्र कुमार प्रथम स्थान पर रहे।

संचालन जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी, उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने किया।

निर्णायक हीरा सिंह, रियाजउद्दीन, पुरुषोत्तम, मनोज चौधरी, ब्रजभूषण, वलीउज्जमा खान, जीशान अहमद, सौरभ, सोनू चौधरी, अजीत रावत रहे।

विजयी खिलाड़ियों को एएमयू के प्रो. जमीर उल्लाह खान, जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, दीपक कुमार, भानू चौधरी, कुलदीप आदि पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह, यासीन शम्स, तस्लीम मुख्तार, सर्वेश सिंह, करनवीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चाचा की तरह बनूंगा : प्रशांत
रामवती स्कूल कैमथल में कक्षा चार का छात्र प्रशांत चौधरी (12) ने कहा कि वह अपने चाचा (पालेंद्र) की तरह बनेगा।

गौरतलब है कि पालेंद्र के पिता ने प्रशांत को गोद लिया है। दरअसल, पालेंद्र उनकी इकलौती संतान थी। सो, उन्होंने पालेंद्र की तरह अब प्रशांत को एथलीट बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें