फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश मैदान में बनेगा अटल स्वच्छता द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ की शान मानी जाने वाली राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के मैदान में अब पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगेगी।

यही नहीं उनके नाम से अटल स्वच्छता द्वार भी बनवाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ठा.गोपाल सिंह के प्रस्ताव पर डीएम ने अपनी मोहर लगा दी है। द्वार का निर्माण जल्द ही आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सुशासन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ठा.गोपाल सिंह ने डीएम को प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अटलजी के जन्मदिवस पर अलीगढ़ की प्रसिद्घ राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के स्थल नुमाइश मैदान में राष्ट्र गौरव व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा एवं द्वार की स्थापना की जाय।

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्वीकार किया कि जिलाध्यक्ष के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए अटल स्वच्छता द्वार का निर्माण कराया जाएगा।

यही नहीं नुमाइश मैदान में अटलजी की प्रतिमा भी स्थापित करायी जाएगी। नुमाइश प्रशासन को इसके आदेश कर दिये गए हैं। यह निर्माण कार्य जल्द ही आरंभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें