फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम क्रिकेट एकेडमी व एमके अलीगेरियन सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


लोकदल टी-20 चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में चुआबली किंग्स ने 9 विकेट पर 97 रन बनाए। कप्तान कपिल ने 26 रन की पारी खेली। ओम क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज दीपक चौधरी ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में उतरी ओम एकेडमी ने पांच विकेट पर 12.5 ओवर में 101 रन बनाकर मैच जीत लिया। रुद्रेश, कपिल ने दो-दो विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच दीपक को दिया गया। ओम एकेडमी की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन



दूसरे क्वार्टर फाइनल में अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल की टीम 18.5 ओवर में 86 रन बनाए। दल्तोन सारस्वत ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाज ईशाम ने 10 रन देकर तीन विकेट झटके। एमके अलीगेरियन की टीम ने 15.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 88 रन बनाकर मैच जीत लिया। कुशल यादव ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाज विशाल ने चार विकेट हासिल किए। इस मौके पर लोकदल के जिलाध्यक्ष देवानंद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संदीप तोमर, महासचिव लोकेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष अख्तर खां, आशीष राणा, बाल किशन राजौरिया, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें