फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में शिक्षक, लिपिक, कर्मचारियों का डाटा उपलब्ध कराएं प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपादित कराए जाने के क्रम में डीआईओएस द्वारा विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से मांगी गई शिक्षक, लिपिक, कर्मचारियों की सूची अभी तक दफ्तर में जमा नहीं हुई है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर तीन दिन के अंदर सभी का ब्यौरा निर्धारित प्रपत्र पर मांगा है। इसके साथ ही सख्त लहजे में कहा है कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें