फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय विद्यालय का बीएसए ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खैर के साथ अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई सारी अनियमितताएं भी मिली।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान बीएसए ने शिक्षिकाओं व छात्राओं के उपस्थिति रजिस्टर चेक किए। कक्षाओं में जाकर बच्चों को पढ़ाया और साफ सफाई की व्यवस्थाओं को देखा। शैक्षिक गुणवत्ता की भी जांच की। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान बीएसए को कई सारी खामियां भी मिली। परिसर गंदा मिला। छात्रावास के साथ साथ मिड-डे-मील की गुणवत्ता को परखने के बीएसए ने बच्चों के साथ खाना भी खाया। इस प्रकरण में आज (गुरुवार) बड़ी कार्यवाही भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें