फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चल रहे छात्रसंघ चुनावों के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। एडीएम सिटी ने दीपावली समेत अन्य त्योहार एवं एएमयू चुनाव के दौरान महानगर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए महानगर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। विश्वविद्यालय कैंपस से बाहर जुलूस, रैली निकालने के लिए अनुमति अनिवार्य कर दी गई है। साथ ही सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर व बैनर लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लंघन पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव तीन नवंबर को प्रस्तावित हैं। इससे पूर्व एक दो दिनों में चुनाव के लिए नामांकन आरंभ होने हैं। चुनाव में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए कई भावी उम्मींदवारों ने बाइकों से कैंपस के बाहरी क्षेत्रों में रैली आदि निकालकर प्रचार आरंभ कर दिया है। पिछले कई दिनों से हो हल्ला करते बाइकर्स ट्रैफिक के लिए सिरदर्द साबित हो रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए डीएम के आदेश पर एडीएम सिटी एसबी सिंह ने महानगर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि अब छात्रों को कैंपस के बाहर रैली निकाले जाने से पूर्व प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। सरकारी संपत्तियों पर चुनाव संबंधी पोस्टर, बैनर, स्लोगन आदि लगाना प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें