डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। नगर निगम में उपायुक्त एवं सहायक आयुक्त का पद रिक्त रहने से कामकाज में आ रही बाधा के चलते कमिश्नर अजय दीप सिंह ने अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम रनवीर सिंह को सहायक आयुक्त नगर निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अपने आदेश में कमिश्नर ने स्पष्ट कहा है कि एसीएम प्रथम को अपने दायित्वों के साथ नगर निगम के सहायक आयुक्त का दायित्व भी निभाना होगा। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त वेतन नहीं दिया जाएगा। बताते चलें कि नगर आयुक्त ने नगर निगम में खाली पड़े उपायुक्त एवं सहायक आयुक्त के पदों के चलते कामकाज प्रभावित होने के संबंध में कमिश्नर को प्रार्थना पत्र दिया था।