फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोपी बीईओ पर जिले में हैं कई सारी जांचे

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़। भ्रष्टाचार के आरोपी बीईओ मुख्यालय वर्तमान में जिले के कई मामलों की जांच कर रहे हैं। विभिन्न जांचों में अब तक फैसला न होने से इनकी कार्यवाही पर यहां भी उंगली उठने लगी है।
बेसिक शिक्षा विभाग के बीईओ मुख्यालय आलोक श्रीवास्तव इससे पहले आगरा में एत्मादपुर बीईओ के रूप में तैनात थे। इन पर मृतक आश्रित कोटे में फर्जी नियुक्ति करने का आरोप लगा था। इस मामले में हाल ही में इन पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। वहीं बता दें कि आलोक श्रीवास्तव इस समय जिले में विभिन्न मामलों में जांच कर रहे हैं। पूर्व में भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने के बाद इनकी धीमी जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस संबंध में बीईओ मुख्यालय आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। किसने जांच की कोई पता नहीं। मुझसे किसी ने एक बयान तक दर्ज नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंभीर है गंभीरपुरा प्रकरण
गंभीरपुरा कन्या पाठशाला 16 की अभी हाल ही की जांच भी इन्हीं के पास है। यह मामला काफी गंभीर है। लगभग एक साल से एक प्रधानाध्यापक का स्कूल में चार से छह दिन पढ़ाना, इसके बाद छुट्टी पर रहना कोई आम बात नहीं है। प्रधानाध्यापक ने मेडिकल लगाकर छुट्टी ली हैं। लेकिन मामला वहां संदिग्ध दिखता है कि यह शिक्षक लगातार सीक्वेंस में छुट्टी और पढ़ाने स्कूल आते थे। ऐसी कौन सी बीमारी है कि जो चार से छह दिन के लिए सही रहती है। जबकि पूरे महीने बीमार रहते हैं। यह मामला बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय के औचक निरीक्षण में सामने आया था। बीएसए ने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी से पत्र प्राप्ति वाले दिन ही जवाब दाखिल करने को कहा था। इसी तरह इस विद्यालय की एक और सहायक अध्यापिका लगातार छुट्टी पर चल रही हैं। इनकी जांच भी आलोक श्रीवास्तव पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें