फोटो...जरूरी....
शहर में लगेंगी अलीगढ़ जेल में बनी सीमेंटेड बैंच
नगर निगम ने दिया है 100 बैंच का ऑर्डर
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली/अलीगढ़। शहर में जगह-जगह अब अलीगढ़ जेल के बंदियों के हाथों से बनाई गई सीमेंटेड बैंच नजर आएंगी। नगर निगम ने अलीगढ़ जेल प्रशासन को 100 सीमेंटेड बैंच बनाने का ऑर्डर दिया है।
वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार अलीगढ़ आलोक सिंह को भेजे पत्र में नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने 19 अगस्त को 100 आरसीसी फोल्डेवल बैंचों की आपूर्ति का आर्डर दिया है। उन्होंने बताया कि बंदियों द्वारा बनाई गई बैंच का नमूना नगर आयुक्त को पसंद आया है। उन्होंने 21 अगस्त को इसे स्वीकृति प्रदान करते हुए 100 बैंचों की आपूर्ति देने का ऑर्डर दिया है। बताते चलें कि अलीगढ़ जिला कारागार में बनी सीमेंटेड बैंचों की सप्लाई वर्तमान में दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल एवं जिला कारागार आगरा में पहले से है। लगातार बढ़ती मांग से जेल की आय बढ़ेगी।