फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गूंज लखनऊ तक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिले में राशन माफिया के विरुद्घ प्रशासन एवं पूर्ति विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। इस मामले में उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य आयोग के सदस्य डीसी मिश्रा ने प्रमुख सचिव एवं आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग को पत्र लिखकर जनपद हरदोई समेत अन्य जनपदों में राशन माफिया के खिलाफ कार्रवाई कराने का अनुरोध किया है।

उन्होंने अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह एवं जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह द्वारा पिछले दिनों जिले के टाप फाइव राशन माफिया को चिन्हित कर उनके विरुद्घ अभियान चलाकर कार्रवाई का उदाहरण देते हुए प्रमुख सचिव से कहा कि अलीगढ़ की भांति हरदोई समेत अन्य जनपदों में भी टाप फाइव राशन माफिया को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि अलीगढ़ में प्रशासन एवं पूर्ति विभाग की टीमों ने जिले के टाप फाइव राशन माफिया सुबोध बंसल समेत चार अन्य के यहां छापेमारी कर भारी मात्रा में राशन का चावल एवं गेहूं पकड़ा था। इनमें से सुबोध बंसल तो फिलहाल जेल में हैं। जबकि अन्य पुलिस की लापरवाही से अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें