फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में बहुमंजिला इमारत हादसे के बाद हरकत में आया विप्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नोएडा में बहुमंजिला इमारत के दूसरी पर गिर जाने से हुए हादसे के बाद विकास प्राधिकरण प्रशासन हरकत में आ गया है। प्राधिकरण सचिव ने जेई एवं एई को अपने अपने इलाकों में पड़ने वाली सभी बहुमंजिला इमारतों में सुरक्षा इंतजाम एवं विशेष रूप से नींव की चेकिंग के आदेश दिये हैं। यही नहीं राहत और बचाव के लिए जगह न होने, पार्किंग व बगैर मानकों के चल रहे होटल एवं रेस्त्रां की चेकिंग को भी कहा है।

नोएडा में एक बहुमंजिला इमारत दूसरी इमारत पर गिरने से हुए हादसे के बाद इस तरह की इमारतों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इमारत गिरने का कारण उसके अंडर ग्राउंड हिस्से में सीवर टैंक होना माना जा रहा है।
विज्ञापन


इस हादसे से सबक लेते हुए विकास प्राधिकरण प्रशासन ने महानगर में भी चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण सचिव डीएस भदौरिया ने बताया कि सभी जेई एवं एई को अपने अपने क्षेत्र की इमारतों की चेकिंग को कहा गया है।
विज्ञापन


विशेष रूप से इन इमारतों की नींव किस तरह की जमीन पर रखी गई है या फिर किसी इमारत के बेसमेंट में सीवर टैंक तो नहीं है आदि बिंदुओं पर चेकिंग को कहा गया है। उन्होंने बताया कि महानगर में ऐसे रेस्त्रां एवं होटलों में भी चेकिंग करायी जा रही है जहां हादसा होने पर रेस्क्यू आपरेशन के लिए जगह नहीं है। या फिर पार्किंग एवं अन्य सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें