फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी : तीन लोगों को हीट स्ट्रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भीषण गर्मी अब लोगों के लिए असहाय हो चली है। शनिवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तीन लोग हीट स्ट्रोक से पीड़ित हो गए। इनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस बीच अधिकतम तापमान लगातार 40 के पार ही बना हुआ है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइटों के अनुसार आने वाले दिनों में भी आकाश में बादल छाये रहेंगे, जिससे आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। इसलिए बारिश की संभावना के बावजूद गर्मी से राहत के आसार कम हैं।

शनिवार को नगला मसानी निवासी पप्पू बोहरे, नौरंगाबाद निवासी दलपत सिंह, और पला निवासी रामपाल प्रजापति अलग-अलग समय हीट स्ट्रोक से पीड़ित हो गए। उन्हें यहां ड्रिप दी गई जिसके बाद सावधानी बरतने की सलाह देते हुए घर जाने की इजाजत दे दी गई।

त्वचा झुलसने के मामले भी
जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक के अलावा तेज धूप से त्वचा के झुलसने के मामले भी सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल की आयुश विंग के डॉ. ताजुद्दीन कहते हैं कि हाथों और चेहरे को कपड़े से कवर करके रहें। घर से बाहर निकलते समय पानी पिएं। शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें।
विज्ञापन


झुलस रही है धान की नर्सरी
भीषण गर्मी के चलते अब धान की नर्सरी झुलसने लगी है। किसान को इस समय पानी की सख्त दरकार है। पानी वह अपनी ओर से लगातार दे रहा है लेकिन जब तक बारिश नहीं होगी और तापमान में गिरावट नहीं आएगी, तब तक किसान को राहत नहीं मिलेगी। गर्मी के चलते किसान अगली फसल को लेकर भी चिंता में है। चूंकि जुलाई के पहले सप्ताह में धान की रोपाई शुरू हो जाती है। जब उसकी नर्सरी ही झुलस जाएगी तो धान की रोपाई समय से कैसे हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें