फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के हार्डवेयर कारोबारी बनाएंगे डिफेंस आइटम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



अलीगढ़ के हार्डवेयर कारोबारी सेना के अस्त्र शस्त्र समेत अन्य उपयोगी आयुध आइटमों के उपकरण बनाएंगे। इस मामले में आगरा के होटल क्लार्क शीराज में यूपी डिफेंस प्रोडक्शन कॉरिडोर इंडस्ट्री इंट्रेक्शन मीट आठ मई को दोपहर तीन से छह बजे तक होने जा रही है।

इस मीट में आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, डीआरडीओ, एचएएल समेत सेना व शासन से जुड़े प्रतिनिधि एवं आगरा और अलीगढ़ के हार्ड वेयर कारोबार से जुड़े उद्यमी शामिल होंगे। इस मामले में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ने जीएम डीआईसी की मौजूदगी में जिले के हार्डवेयर कारोबारियों के साथ बैठक कर उनका मंतव्य जाना और मीट में हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन


जीएम डीआईसी सुधांशु तिवारी ने बताया कि फरवरी माह में हुई यूपी इन्वेस्टर समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि रक्षा के क्षेत्र में मिनी, मीडियम एवं स्माल स्केल पर उद्यम करने वाले उद्यमियों के लिए 20 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया जाएगा। इसी दिशा में यूपी के इतिहास में पहली बार सेना की विभिन्न इकाइयाें और आगरा एवं अलीगढ़ के हार्डवेयर कारोबार से जुड़े उद्यमियों का वन टू वन इंट्रेक्शन होने जा रहा है। सरकार की मंशा रक्षा के क्षेत्र में एक हब बनाने की है।

इस अवसर पर उद्यमियों से पूछा जाएगा कि वे रक्षा उपकरणों के किस तरह के पार्ट्स बना सकते हैं, उनकी क्या क्षमता है और किस तरह वे इस क्षेत्र से जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि डिफेंस उपकरणों में मैटल का काम प्राथमिकता से होता है। इस मामले में अलीगढ़ के हार्डवेयर कारोबार से जुड़े लोग आसानी से शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मीट के लिए पहले आगरा एवं अलीगढ़ के दस-दस कारोबारियों को बुलाया गया था, लेकिन विभागीय आग्रह पर अलीगढ़ से करीब 40 कारोबारी मीट में ले जाए जाएंगे। मीट में डीएम एवं वह स्वयं मौजूद रहेंगे। शनिवार को हुई मीटिंग में उद्यमियों की सुविधा के लिए विभाग के दो नोडल अफसर नियुक्त किए गए हैं। जो कारोबारियों को स्थान ग्रहण कराने से लेकर अन्य आवश्यक जानकारियां देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें