फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए चार शिक्षक नेताओं के बीच घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार शिक्षक नेताओं के आने के कारण दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। सचिव एवं संयुक्त सचिव पद पर दो-दो प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के लिए 8 पद के विरुद्ध 10 लोग चुनाव मैदान में हैं।

रविवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। देर रात मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. नईम अहमद खान ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हामिद अली, इमरान सलीम, मो. शकील अहमद एवं शादाब खुर्शीद चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आदम मलिक खान एवं नजमुल इस्लाम सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। संयुक्त सचिव पद पर मो. शादाब खान एवं एम कलीमउल्लाह मैदान में हैं। 8 कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 10 शिक्षक नेता चुनाव मैदान में किस्मत अजमा रहे हैं। चुनाव 26 अप्रैल को है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें