फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 राष्ट्रीय मतदाता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर बाइक रैली एवं जागरूकता दौड़ के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। विजेताओं को कोहिनूर मंच पर सम्मानित किया गया तो टीआर कालेज में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में भी लोगों को जागरूकता का संदेश दिया गया।

एसएमबी इंटर कालेज से क्वार्सी चौराहे तक मतदाता जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में किशोर प्रथम, नीरज द्वितीय एवं सुनील तृतीय रहे। इनके अलावा पहले दस में शामिल राहुल, प्रकाश, सुमित, विकास, अमित, भूपेंद्र, एवं अंशुल को भी पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


युवती वर्ग में चंचल कुमारी प्रथम, आयुषी द्वितीय एवं रितु मिश्रा तृतीय रहीं। यशिका, चंचल एवं ज्योति को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एडीएम वित्त एवं राजस्व बच्चू सिंह ने मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्रात: 9 बजे से घंटाघर से निकाली गई मोटर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

समापन पर मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य करने वाले बीएलओ को उन्होंने प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य इंदू सिंह की देखरेख में मतदाता जागरूकता पर आधारित पोस्टर, कार्टून, स्लोगन प्रतियोगिता के साथ ही रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विजेताओं को प्रशस्ती प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इधर, पुलिस कार्यालय में एसएसपी राजेश पांडेय ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

आरएएफ में मनाया मतदाता दिवस
104 बटालियन द्रुत कार्य बल में कमांडेंट हेलाल फिरोज के नेतृत्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कमांडेंट ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र का महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन का उद्देश्य भारतीय मतदाताओं को लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

भारत सरकार ने 2011 से हर वर्ष 25 जनवरी को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। सरकार ने ई-पोस्टल बैलेट की शुरुआत की है, जिससे सैनिक भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी भवेश चौधरी, उप कमा. राजीव रंजन, हिमकांत दीक्षित, जितेंद्र सिंह, सहा. कमा. देवेंद्र कुमार, राकेश कुमार, काशिफ फहीम, ओमवीर सिंह, संजेश कुमार, दीपक कुमार मिश्रा, जितेंद्र राजपूत, व्यवहार सिंह, नवीन कुमार, एनएस विष्ट आदि मौजूद रहे।

निडर होकर बिना किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए करेंगे मतदान
8 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एएमयू व इससे संबंधित अन्य संस्थानों में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें शामिल लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लाक में रजिस्ट्रार प्रो. जावेद अख्तर ने लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए निडर होकर बिना किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए मताधिकार का प्रयोग करने के लिए तमाम कार्यालयों के स्टॉफ कर्मियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर वित्त अधिकारी प्रो. एसएम जावेद अख्तर भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त स्कूलों में लघु नाटक भी पेश किए गए और छात्र व छात्राओं ने मतदान के विषय पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें