न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रतिष्ठित रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल में 135 फीट की ऊंचाई पर लगे तिरंगा को आज भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह फहराएंगे। गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के लिए भवानी सिंह शुक्रवार को आगरा से अलीगढ़ आ रहे हैं।
रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल में लगे तिरंगे की चर्चा अलीगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में है। यह उत्तर प्रदेश के बड़े तिरंगों में शुमार है। स्कूल के डायरेक्टर विनोद कुमार सिंघल ने बताया कि यह तिरंगा शहर के लिए गौरव की बात है।
गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करने भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह आगरा से आ रहे हैं।