फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर में ज्योति, गायन में गजराज आए प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एसवी कॉलेज में त्रिदिवसीय युवोत्सव ‘सप्तरंग’ का शुभारंभ हुआ। इसमें पोस्टर, गायन प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सर्राफ, प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय, प्रबंध समिति के सदस्य प्रमोद कुमार शैल, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. तनु वार्ष्णेय ने किया।

मंगलवार रघुनाथ सभागार में डॉ. अनिता मोरल व प्रतीक्षा रघुवंशी के संयोजकत्व में पोस्टर प्रतियोगिता ‘स्मार्ट सिटी अलीगढ़’ विषय पर हुई।

निर्णायक मंडल में डॉ. महेश चंद्र वार्ष्णेय, डॉ. कृष्णा अग्रवाल, डॉ. ऋचा बजाज रहे। पोस्टर में ज्योति सिंह एमए प्रथम वर्ष प्रथम, सुमित यादव बीएड प्रथम वर्ष व दीक्षा वार्ष्णेय एमए द्वितीय वर्ष द्वितीय, अमृता सिंह बीएससी तृतीय वर्ष तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


गायन प्रतियोगिता डॉ. मधुलिका गुप्ता, डॉ. तनु वार्ष्णेय के निर्देशन में हुई। निर्णायक डॉ. वीणा शर्मा, डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ व डॉ. फरीद खान रहे। गायन में गजराज सिंह बीए तृतीय वर्ष प्रथम, राहुल यादव बीकॉम तृतीय वर्ष द्वितीय, कुसुमलता बीएससी प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


चंद्रशेखर सर्राफ , प्राचार्य ने पोस्टर को सराहा। इस मौके पर मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. महेश चंद्र वार्ष्णेय, पीआरओ डॉ. वीपी पांडेय, डॉ. राजीव यशवर्धन, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. वीना उपाध्याय, डॉ. अनिल कुमार वार्ष्णेय, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, अतुल अरोरा, शाहनवाज खान, डॉ. तन्वी शर्मा, डॉ. रजनी रानी वार्ष्णेय, हरेंद्र गौड़, डॉ. नीरू वार्ष्णेय, डॉ. निर्मला कुमारी, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. एसके सिंह, डॉ. रनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें