फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में 1971 के भारत-पाक युद्ध के शहीदों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
1971 के भारत-पाक युद्ध के शहीदों को किया याद
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

भारतीय सेना द्वारा 16 दिसंबर 1971 में पाकिस्तान के 93 सैनिकों को बंदी बनाकर बांग्लादेश की स्थापना की। यह भारतीय सेना के लिए ऐतिहासिक दिन है। इसीलिए इस दिन को सेना राष्ट्रीय विजय दिवस के रूप में मनाती है। शनिवार को कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के आडिटोरियम में विजय दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए वीर माताओं एवं बहनों का सम्मान किया गया।


प्रमुख अतिथि एयरमार्शल राकेश दीक्षित, मुख्य अतिथि पूर्व उपसेना प्रमुख लै. जनरल राज कादयान, मेजर जनरल पुरुषोत्तम, विशिष्ट अतिथि विद्यालय के संस्थापक हरीश चंद्र सिंघल, प्रो. बाला गुप्ता प्रांतीय संयोजिका सैन्य मातृ शक्ति, प्रबंध निदेशक प्रवीन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद एवं कार्यक्रम फ्लाइट इंजीनियर वीके गुप्ता ने सभी अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवार की वीरांगानाओं का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर विशेष रूप से स्वागत किया गया। विद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष एमएस शर्मा ने वीर रस की कविता प्रस्तुत की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय विजय दिवस के अवसर पर भारत वीर शहीदों की शहादत के लिए समारोह के आरंभ में मौन धारण किया गया। इंडिया आर्मी सर्पोटिड टीम ने सभी उपस्थित मुख्य अतिथियों सैनिक भाईयों को पुष्प सुमन उपहार स्वरूप प्रदान किए। पूरा आडिटोरियम वंदे मातरम से गूंज उठा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान कै. आसीन खां, कर्नल जगरूप, ग्रुप कैप्टन राजीव वार्ष्णेय, ठा. श्यौराज सिंह, विजयमान सिंह, नेकसे सिंह, दिवाकर शर्मा, सूबेदार छन्नू खां, राजेश्वरी वार्ष्णेय, आशा गुप्ता, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद थे।


महानगर में विजय दिवस की धूम
वर्ष 1971 में भारत पाक युद्ध में शहीदों की याद में आयोजित विजय दिवस जिले में जोशोखरोश के साथ मनाया गया। विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम कर अमर शहीदों को याद किया। कैरियर मंत्र आईएएस एकेडमी अचल ताल पर डायरेक्टर योगेश यादव की अध्यक्षता में विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर दिनेश सिंह, मुनेश यादव, सत्येंद्र सिंह, कमरेंद्र, कीर्ति, रानी, देवयानी, दीपा ठाकुर आदि उपस्थित थे।

सांगवान फाउंडेशन द्वारा विजय दिवस कार्यक्रम फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सांगवान की अध्यक्षता में सांगवान सिटी में मनाया गया। इस मौके पर आरके पांडे, भागेंद्र सिंह, विशाल सिंह, योगेश उपाध्याय, लतेश शर्मा, अनिल वर्मा, सुप्रिया वर्मा, रिजवाना आदि उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ की महानगर अपराध निरोधक कमेटी के सचिव ताहिर हुसैन की अध्यक्षता में विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुकेश मौर्य, डॉ. नदीम, डॉ. आलम, प्रवीन गौतम, अनिल वर्मा, नवीजान अहमद, नरेश, काजल शर्मा, पूनम, सुरभि, बेबी, आमिर खान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


किसान मजदूर समन्वय समिति के कार्यक्रम में 1971 की जंग में भाग लेने वाले सैनिक फौरन सिंह फौजी का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि एवं संगठन के सुप्रीमो सुभाष सिंह ठेनुआं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अशोक फौजी, जयवीर सिंह, गिर्राज स्वामी, श्रीमती देवी, राजवीर सिंह, बदन सिंह, हीरा सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें