फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि के लिए छह मिनट में लिखा था 'लिखे जो खत तुझे'

विज्ञापन
विज्ञापन
शशि के लिए छह मिनट में लिखा था ‘लिखे जो खत तुझे’
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

प्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर के निधन से प्रसिद्ध गीतकार गोपाल दास नीरज बेहद आहत हैं। नीरज ने शशि कपूर के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और इनके गीत आज भी लोकप्रिय हैं।

नीरज ने शशि कपूर के साथ कन्यादान, शर्मीली, पतंगा जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। नीरज कहते हैं कि शशि कपूर के निधन के साथ ही राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर वाला वह युग भी समाप्त हो गया जो कभी भारतीय फिल्मों का स्वर्णिम काल था।
विज्ञापन


फिल्म कन्यादान का गीत ‘लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में हजारों रंग के नजारे बन गए’ सहित फिल्म शर्मीली के भी सभी गीत नीरज ने ही लिखे थे। नीरज कहते हैं कि शशि कपूर पर फिल्माया गया गीत ‘लिखे जो खत तुझे’ उन्होंने सिर्फ छह मिनट में लिख दिया था।

इससे खुश होकर फिल्म के निर्माता राजेंद्र भाटिया ने अपनी कनवर्टिवल कार नीरज को तोहफे में दे दी थी। इसी कार का प्रयोग फिल्म में गाने में फिल्मांकन के दौरान हुआ है। इसके अलावा शर्मीली के भी सभी गीत बहुत लोकप्रिय हुए थे। टाइटल सांग के अलावा ‘खिलते हैं गुल यहां, खिल के बिखरने को’ आज भी याद किया जाता है।

नीरज कहते हैं कि जब तक मैं मुंबई रहा तब तक अक्सर शशि कपूर से मेरी मुलाकात हो जाया करती थी। वह हमेशा प्रसन्नचित्त दिखाई देते थे। ऐसा लगता था जीवन शशि कपूर के पास आकर यौवन पाता है।
विज्ञापन


शशि कपूर की एक और फिल्म ‘पतंगा’ के लिए गीत ‘झूम के गा यूं आज मेरे दिल, रात यूं गुजरे सुबह न आए’ लिखा जो बहुत हिट हुआ। खास बात यह है कि इन गीतों के माधुर्य को वक्त की गर्द भी कम नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें