छात्रा और महिला का मनचले ने जीना किया दुश्वार
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
मडराक थाना क्षेत्र के श्यामकुंज में मनचलों ने लोगों की जीना दूभर कर दिया है। महिला के साथ आए दिन इसलिए छेड़छाड़ की जा रही है क्योंकि उसके पुत्र ने मनचले को एक लड़की को छेड़ते हुए देख लिया और उसके पिता से शिकायत कर दी।
अब लड़की का परिवार तथा महिला का परिवार दबंग मनचले की यातनाएं सहने को मजबूर है। दोनों ही परिवारों ने सोमवार को कार्यवाही के लिए एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी ने मडराक पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
श्यामकुंज निवासी यतेंद्र पर आरोप है कि वह क्षेत्र की महिला से आए दिन छेड़छाड़ करता है। क्योंकि महिला के पुत्र ने क्षेत्र की एक छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए देख लिया था और छात्रा के पिता से शिकायत कर दी।
जब छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत की तो उसके साथ भी मारपीट की गई। महिला और छात्रा के पिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।