फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... अब माध्यमिक में भी फर्जी शिक्षकों की हो रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अब माध्यमिक में भी फर्जी शिक्षकों की तलाश
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

बेसिक के साथ-साथ अब माध्यमिक शिक्षकों की तैनाती में हुए फर्जीवाड़े की जांच-पड़ताल भी यहां शुरू हो गई है। इस जिले के माध्यमिक स्कूलों में भी फर्जी शिक्षक तैनात हैं। शासन के आदेश के बाद इनका पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। डीआईओएस पूरा ब्योरा लेकर 21 नवंबर को माध्यमिक शिक्षक चयन बोर्ड के समक्ष जाएंगे।

इस समय आगरा यूनिवर्सिटी की फर्जी बीएड की डिग्री से नौकरी हासिल करने वालों का भंडाफोड़ हो रहा है। अब ऐसे में माध्यमिक शिक्षकों के चयन में भी फर्जीवाड़ा सामने आया है। वर्ष 2013 में माध्यमिक शिक्षक चयन बोर्ड के तहत 4799 प्रशिक्षित स्नातक व 875 प्रवक्ताओं का चयन हुआ था।
विज्ञापन


इनकी विभिन्न जनपदों में तैनाती कर दी गई। कुछ जिलों से यह शिकायत मिली कि पैनल में चयनित शिक्षकों की जगह फर्जीवाड़ा कर अन्य की तैनाती कर दी गई। इसकी शिकायत मिलने के बाद चयन बोर्ड भी सक्रिय हुआ और उसने इस बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


इस जिले में भी फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में वर्ष 2013 में चयनित माध्यमिक शिक्षकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रोें का सत्यापन भी कराया जाएगा।

डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि इस बारे में ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है। वह बोर्ड के समक्ष 21 नवंबर को अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें