हरियाणा सरकार और साक्षी महराज का पुतला फूंका
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
हरियाणा सरकार और भाजपा सांसद साक्षी महाराज का आज भारतीय युवा कांग्रेस अलीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने बरौला बाईपास पर ओवरब्रिज के निकट पुतला फूं का। जिसका नेतृत्व युवा कांग्रेस अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अविनाश शर्मा ने किया।
अविनाश ने कहा कि जिस तरीके से भाजपा सरकार बाबा को सरकारी मेहमान बनाकर सहयोग और समर्थन देने में जुटी है। इससे यह स्पष्ट है कि भाजपा केवल और केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है।
सही और गलत से भाजपा का दूर-दूर तक लेना देना नहीं है। लोक सभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष मुनीश वर्मा ने कहा कि भाजपा बाबा से चुनाव में लिए गये सहयोग और समर्थन का कर्ज चुकाने में लगी हुई है। जिस तरह से भाजपा ने कानून को धता बताते हुए बाबा राम रहीम के गुंडों को सहयोग दिया है। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आया है।
महासचिव डा. लाल सिंह ने कहा कि सरकार के सहयोग से बाबा के गुंडों ने वहां जो आतंक फैलाया है, उसकी जितनी निंदा की जाये वह कम है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर में जरा भी शर्म बाकी है तो उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफ ा दे देना चाहिए। इस मौके पर अमित सविता, राहुल उपाध्याय, योगेश कुमार, पिंटू, विजय, विपिन भारद्वाज, अमित सविता आदि मौजूद रहे।