फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर काम कर रहे किसानों को बंधक बनाकर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर काम कर रहे किसानों को बंधक बनाकर लूट
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़

खेत पर दो चाचाओें को बंधक बनाकर बदमाशों ने भतीजे से घर से नगदी, जेवर मंगाए और फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
बन्नादेवी थानाक्षेत्र के बरौला जाफराबाद निवासी राकेश पुत्र चरन सिंह अपने चाचा संतोष के साथ सोमवार रात खेत में पानी लगा रहा था। अचानक वहां तमंचे व चाकू से लैस करीब सात बदमाश आ धमके। राकेश और संतोष को बंधक बना लिया और कहा कि कॉल करके अपने घर से किसी को बुलाए। राकेश ने घर फोन किया, तो उसका दूसरा चाचा बलवीर वहां आ गया। बदमाशों ने उसे भी मारापीटा और बंधक बना लिया।
विज्ञापन

फिर संतोष से कहा कि घर जाकर जेवरात व नगदी लेकर आए, वरना उसके चाचाओं को मौत के घाट उतार देंगे। संतोष घर जाकर करीब दो लाख के जेवरात और पांच हजार रुपये ले आया। सारा माल लेकर बदमाश फरार हो गए। इन तीनों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। थाने में तहरीर दी गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले बदमाशों ने इसी तरह भुकरावली के पास वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें