फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में पांच लोगों की मौत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। महानगर के पुराने बाईपास स्थित कमालपुर रोड पर बुधवार तड़के हुए हादसे में युवक की मौत के बाद मैक्स चालक परिवार की मारपीट ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। मौत और मारपीट के बाद गुस्साए परिवार व इलाके के लोगों ने शव कमालपुर बाईपास पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस पर भी देरी से पहुंचने का आरोप लगा और जमकर हंगामा किया। कई घंटे तक चले मनाने के दौर में कई बार पुलिस ने शव उठाने को लेकर खींचतान व नोकझोंक हुई। बाद में सवा ग्यारह बजे जैसे-तैसे अधिकारियों और भाजपा विधायक के समझाने-मनाने पर बात बनी और शव पोस्टमार्टम को भेजा जा सका।
मूल रूप से कौड़ियागंज अकराबाद निवासी अजय (24) पुत्र रामखिलाड़ी बीएससी का छात्र था। वह महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र की महावीर नगर कॉलोनी में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे करीब वह अपने ममेरे भाई शुभम के साथ बाइक से जलेसर एटा स्थित कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा देने जा रहा था।
विज्ञापन

कमालपुर बाईपास पर बाइक को मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में अजय की मौत हो गई, जबकि शुभम जख्मी हो गया। हादसे के बाद मैक्स चालक गाड़ी लेकर भाग गया। मगर शुभम ने गाड़ी को पहचान लिया था, वह उसके मोहल्ले के ही व्यक्ति की थी। शुभम ने घर पहुंचकर परिजनों को वाकया बताया। आरोप है कि मैक्स चालक के परिजनों ने शिकायत पर मारपीट कर दी। इस संबंध में सूचना देने पर पुलिस भी देरी से आई।
इस पर गुस्साए परिजनों ने कमालपुर बाईपास पर डोरी नगर के बाहर जाम लगा दिया और शव सड़क पर ही रख लिया। यहां महिलाओं ने खूब हंगामा किया और गमगीन माहौल में करुण क्रंदन होता रहा। खबर पर इंस्पेक्टर गांधीपार्क, सीओ द्वितीय, एसीएम आदि पहुंच गए। पब्लिक डीएम-एसएसपी को बुलाने की जिद पर अड़ी थी।
बाद में कोल विधायक अनिल पाराशर भी पहुंच गए। यहां बाद में एडीएम सिटी और एसपी सिटी भी पहुंचे। इस दौरान कई बार पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो नोकझोंक व खींचतान हुई। बाद में जैसे-तैसे समझाने और मुआवजे के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
तीन बहनों में इकलौता था अजय
अजय की मौत पर उसके परिवार की महिलाओं, मां और बहनों का बुरा हाल था। उन्हें लोग संभाल नहीं पा रहे थे। अजय तीन बहनों में अकेला था।

लोधा क्षेत्र में हादसों में तीन की मौत
अलीगढ़। लोधा क्षेत्र में भी दो हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली दुर्घटना खेरेश्वर हाईवे पर गांव चिकावटी के पास हुई। यहां हापुड़ निवासी 23 वर्षीय शादाब पुत्र शरीफ एवं मेरठ निवासी 25 वर्षीय बाबू पुत्र अली हसन छोटा हाथी से सिकंदराराऊ पैंठ जा रहे थे। बुधवार तड़के खेरेश्वर हाईवे के चिकावटी गांव के पास पीछे से आ रही कैंटर ने टेंपो को ओवरटेक करके ब्रेक लगा दी। इस पर टेंपो कैंटर में जा घुसा। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। खबर पर आई पुलिस ने शवों को मोर्चरी भिजवाया। खबर पर परिजन भी आ गए थे। यहां बताया कि बाबू अपने पिता का इकलौता बेटा था।
बाबू शादाब की गाड़ी पर ड्राइविंग करता था। वहीं अलीगढ़ पलवल रोड पर फर्रुखाबाद के रतनपुर निवासी संजू पुत्र दर्शन सिंह और गोंडा निवासी धर्मवीर कैंटर में प्लास्टिक के पाइप लादकर पलवल के रास्ते सासनी जा रहे थे। रात में करसुआ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने जोर से टक्कर मार दी जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी बीच डीआईजी बीएसएफ ने थाने को सूचित किया और खुद की कार से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान संजू की मौत हो गई।

सड़क दुर्घटना में मैकेनिक की मौत
मारहरा (एटा)/ कासगंज। पवन निवासी बढ़ारी बुजुर्ग गंगीरी अलीगढ़ की मोहनपुरा में मैकेनिक की दुकान है। वह मंगलवार देर रात अपनी दुकान बंद कर बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन

सलेमपुर पिरौंदा के निकट ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। रात भर उसका शव सड़क किनारे पड़ा रहा। परिवारीजनों ने उसकी तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चला। सुबह जब राहगीरों ने शव सड़क किनारे पड़े देखा, तो मामले की सूचना पुलिस को दी। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें