फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार, प्रधान समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई कार, प्रधान समेत दो की मौत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित सारसौल चौराहा पर मंगलवार तड़के अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ गई, जिसमें प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई। सवार शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। खबर पर आई पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोधा के गांव लेखराजपुर के प्रधान ललित कुमार (34 वर्ष) पुत्र रामप्रकाश अपने दोस्त बिजेंद्र (28 वर्ष) पुत्र सोनी निवासी देवर खेड़ा संभल के साथ किसी शादी में शामिल होने गए थे। तड़के करीब साढ़े तीन बजे शादी से लौटते में कार को बिजेंद्र चला रहा था, जबकि ललित बराबर सीट पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक नींद का झोंका आने पर कार अनियंत्रित होकर सारसौल पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। खबर पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसकी जानकारी होने पर परिजन भी आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें