फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा निर्यातक परिवार की 12 कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे दवा निर्यातक के 12 परिवारजनों की कोरोना जांच निगेटिव आई हैं। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों समेत कस्बावासियों में भी खुशी की लहर है। चार दिन से कंटेनमेंट जोन में आने के कारण सील हुए कस्बावासी अब जल्द ही सील खुलने की उम्मीद जता रहे हैं। हालांकि अभी प्रशासनिक स्तर से कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

16 मई को कस्बे के दवा निर्यातक व प्रमुख कारोबारी को दिल्ली के अस्पताल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद परिजनों की सूचना पर प्रशासन ने कस्बे को सील करते हुए परिजनों को क्वारंटीन कर दिया था। इसके साथ ही निर्यातक के माता-पिता, पत्नी बेटा, छोटे भाई की पत्नी व भतीजे और एक नौकर सहित कुल 12 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए थे। जिनकी रिपोर्ट बुधवार दोपहर अस्पताल के डाक्टरों को मिली। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। निगेटिव रिपोर्ट की जानकारी मिलने पर परिवारीजनों समेत कस्बे के लोगों में खुशी की लहर है।
वजह है कि उसी दिन से कस्बे को पूरी तरह से सील करते हुए सभी रास्तों पर बैरीकेड कर दिया गया था। कस्बे में चार दिन से कर्फ्यू जैसा माहौल है, लेकिन रिपोर्ट देखने के बाद अब लोगों को जल्द ही बाजार खुलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। वहीं निर्यातक की हालात में सुधार है, उनके बेटे ने बताया कि हालत बहुत अच्छी है, लेकिन 14 दिन का क्वारंटीन का समय पूरा करने के बाद ही उनको छुट्टी दी जाएगी। सीएमओ डॉ. बीपी कल्याणी ने भी निर्यातक परिवार व उनसे जुड़े 12 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें