फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली की महिला की आगरा में मौत, 12 लोग कोरोना से संक्रमित

विज्ञापन
12 corona positive today in aligarh - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अतरौली की कोरोना वायरस से संक्रमित महिला की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई है। वहीं अलीगढ़ में कमिशभनरी के चार कर्मचारी सहित 12 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। अब जनपद में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1023 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

अतरौली की कोरोना वायरस से संक्रमित 63 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान आगरा में मृत्यु हो गई है। पहले उसका उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में हुआ था। वह किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने महिला की मृत्यु की पुष्टि की और बताया कि महिला किडनी की गंभीर मरीज थी और कोरोना से भी संक्रमित थी। जेएन मेडिकल कॉलेज एवं प्राइवेट लैब से बुधवार को 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित लोगों में 48, 54 और 25 वर्षीय पुरुष एवं 23 वर्षीय महिला शामिल है।
ये सभी कमिशभनरी के कर्मचारी हैं। इसके अतिरिक्त सिविल लाइन का 65 वर्षीय बुजुर्ग, आलमपुर की 68 वर्षीय महिला, आवास विकास जेल रोड का 53 वर्षीय व्यक्ति, दुबई में नौकरी करने वाला सर सैयद नगर का 34 वर्षीय युवक, बाबरी मंडी का 61 वर्षीय व्यापारी, गहतोली निर्मल की 28 वर्षीय महिला, छावनी नौरंगाबाद की 35 वर्षीय महिला, महावीर पार्क निवासी 60 वर्षीय भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराने तथा उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में मिलन विहार निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग पूर्व में कोरोना से संक्रमित हुए थे। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि बुजुर्ग के मृत्यु की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें