वाणिज्य कर विभाग की सालाना कर वसूली अब 1166 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 1682 करोड़ के सापेक्ष 1166 करोड़ रुपये की कर वसूली हुई है। वाणिज्य कर विभाग अलीगढ़ जोन में हर महीने औसतन 100 करोड़ रुपये की कर वसूली हो रही है।
विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन विनय अस्थाना कहते हैं कि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान ऐसी उम्मीद नहीं थी कि कर संग्रह यहां तक पहुंच सकेगा। लॉकडाउन के दौरान जीएसटी वसूली 71 फीसदी घट गई थी, लेकिन जनवरी 2021 में लगभग 29 प्रतिशत तक कर बढ़ा। इससे पहले त्योहारी सीजन में सितंबर में 24 और अक्तूबर में 15 फीसदी की बढ़त ने कर वसूली को संभाल लिया था। इसलिए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 1779 करोड़ रुपये की कर वसूली लक्ष्य दिया गया है। ये लक्ष्य नवंबर से मार्च तक प्राप्त हुए कर में 25 फीसदी की वृद्धि कर तय किया गया है।
जीएसटी में वसूली
1- वर्ष 2017-18 के आठ महीने (अगस्त से मार्च तक) में 606.32 करोड़ रुपये
2- वर्ष 2018-19 में 1068.16 करोड़ रुपये
3- वर्ष 2019-20 में 1236 करोड़ रुपये
4- वर्ष 2020-21 में 1166 करोड़ रुपये