फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 116 लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी हॉस्पिटल में उपचार करा रहे कोरोना वायरस से संक्रमित 58 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। इसके अतिरिक्त 57 युवाओं सहित 116 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। जनपद में अब कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 3994 तक पहुंच गई है। करीब 1300 सक्रिय केस हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय से 24 कोरोना मरीज निरोग होकर घर लौटे।
विज्ञापन

धनश्यामपुरी निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति का उपचार एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। कोरोना संक्रमित व्यक्ति एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। आज शाम उनकी मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार प्रॉटोकाल के तहत नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में किया गया। जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में शुक्रवार को 116 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 37 महिलाएं हैं। जेएनएमसी के 6, शिव बिहार गलीनंबर 6 के 5, जिला जेल के 5, मसूदाबाद के 4, गंगीरी के 4, विनय नगर में 3, मुसेपुर में 3, कौड़ियागंज टंकी मोहल्ला अकराबाद में 3, वैष्णवधाम में 3, पिपली में 2, कनक रेजीडेंसी स्वर्ण जयंती नगर में 2 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि लक्षण के आधार पर संक्रमित मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल एवं होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि छेरत स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में एल-1 हॉस्पिटल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें