फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी अकराबाद की महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दो दिन पहले आग से झुलसी अकराबाद के गांव कीर्तिपुर की महिला ने रविवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों के सुुपुर्द किया। मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के भगवानपुर गांव की रहने वाली कारी देवी (50) पत्नी मागू मांझी वर्तमान में अकराबाद के कीर्तिपुर गांव में एक ईंट भट्ठे पर काम करती थी।
विज्ञापन



पति भी साथ काम करता था। पति के अनुसार पत्नी ने नवरात्रों का व्रत रखा था। गुरुवार को वह व्रत खोलने के बाद झोपड़ी में ही लेट गई। इसी दौरान उसमें जल रहा केरोसिन का दीया उसके ऊपर गिर गया। इसके पलभर में केरोसिन ने बिस्तर और पत्नी के कपड़ों में आग लगा दी। पास ही लेटी पांच साल की बेटी तो मौके से भाग गई। मगर, पत्नी 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गई। रविवार को उसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें