फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी लगने से वृद्ध् की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


सर्दी के कहर ने बुजुर्गों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। मंगलवार रात को गांधी पार्क बस अड्डे पर हमीरपुर से आए एक वृद्ध की तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में भर्ती वृद्ध ने देर रात को दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



इंद्रजीत (85 वर्षीय) निवासी थाना राड, हमीरपुर मंगलवार को किसी काम के चलते अपनी पत्नी के साथ अलीगढ़ आए थे। यहां गांधी पार्क बस अड्डे पर वृद्ध की तबीयत अचानक खराब हो गई। पत्नी ने उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए राहगीरों की मदद से भर्ती करवाया। यहां उपचार के दौरान वृद्ध ने देर रात दम तोड़ दिया। डाक्टरों ने वृद्ध की मौत का कारण सर्दी लगना बताया। पत्नी की सूचना पर वृद्ध के अन्य परिजन बुधवार सुबह यहां पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम कराकर हमीरपुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें