फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ स्पार्टन ने टाइटंस को 70 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित गोपाल यादव मेमोरियल एक दिवसीय सीरीज का पहला मैच अलीगढ़ स्पार्टन ने अलीगढ़ टाइटंस को 70 रन से हरा दिया।
विज्ञापन



तीन मैचों की सीरीज का उद्घाटन उपेंद्र वार्ष्णेय ने टॉस उछालकर किया। स्पार्टन ने 30 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 203 रन बनाए। पवन ने 31 व अमन कुमार ने 27 रन की पारी खेली। गौरांग प्रजापति ने चार, मयंक शर्मा व कुशाग्र गोदानी ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में उतरी पूरी टीम 133 रन पर सिमट गई। केके ने 39 रन बनाए। गेंदबाज हिमांशु शर्मा ने तीन व हनी चौधरी ने दो विकेट चटकाए। हिमांशु शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच व कुशाग्र को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन



अंपायरिंग अजय शर्मा व सुधांशु वार्ष्णेय ने की व स्कोरिंग हर्ष सोनी ने की ।
इस अवसर पर मुकेश सक्सेना, नरेश कुमार गुल्ला, रविंद्र जैन, प्रशांत माहेश्वरी, जितेंद्र शर्मा, राहुल वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें