फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता बरतने पर सात निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने चंडौस विकास खंड के विद्यालयों में सोमवार को औचक निरीक्षण किया। यहां विभिन्न प्रकार की खामिया मिलने, शिक्षकों का विद्यालय में उपस्थित न रहने जैसी अनियमितता पर सात शिक्षक निलंबित कर दिए। इसी के सात चार के वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं। जबकि अन्य खामियों पर शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दी है।
बीएसए सबसे पहले सवा नौ बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय दयौरऊ पहुंचे। इंचार्ज प्रधानाध्यापक लाजवन्ती चौहान, सहायक अध्यापिका सुमनलता शर्मा, सरिता जैन, चतुर्थ श्रेणी सत्यपाल सिंह के विद्यालय से अनुपस्थित रहने तथा दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में इन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जबकि अनुपस्थित रहने पर सुनील कुमार, रेखा रानी अनुदेशक का मानदेय अवरुद्ध किया है। प्राथमिक विद्यालय अमृतपुर में सहायक अध्यापक हबीब खां, शिव कुमारी, शिक्षामित्र को छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता न्यून पाये जाने तथा नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति कम रहने पर भविष्य के लिए कठोर चेतावनी दी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमृतपुर में प्रधानाध्यापिका मुन्नी देवी, सावित्री देवी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को विद्यालय से अनुपस्थित रहने एवं अपने कर्तव्य एवं दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्राथमिक विद्यालय रामनगर नंबर एक में नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति कम मिलने पर प्रधानाध्यापिका नेहा सक्सेना को कठोर चेतावनी दी। प्राथमिक विद्यालय ओगीपुर में शैक्षिक गुणवत्ता न्यून पाये जाने तथा नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम रहने के चलते प्रधानाध्यापिका को चेतावनी दी। प्राथमिक विद्यालय एलमपुरा में कम बच्चे रहने, साफ-सफाई व स्वच्छता न होने, शैक्षिक गुणवत्ता न्यून पाये जाने, अभिलेख प्रस्तुत न करने पर तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही विनोद कुमार एवं सविता कुमारी सहायक अध्यापिका का शैक्षिक स्तर में सुधार होने तक वेतन अवरुद्ध किया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय एलमपुरा 46 नामांकन के सापेक्ष मात्र 16 बच्चे उपस्थित पाये गये। साफ-सफाई व स्वच्छता नहीं थी। मिड-डे मील का गेहूं व चावल खराब मिला। बीएसए ने तत्काल जिला समन्वयक को जांच कर अवगत कराने तथा जिला आपूर्ति अधिकारी के माध्यम से राशन डीलर को नोटिस भिजवाने के निर्देश दिए। गिरीश कुमार तथा प्रमोद कुमार को चेतावनी देते हुए स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें