फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर सांसद का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को कर्मचारी एवं शिक्षकों ने सांसद व विधायकों का घेराव किया।

इस मौके पर संयोजक डॉ नरेश कुमार व अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारी एवं शिक्षक सांसद सतीश गौतम, विधायक बरौली ठाकुर दलवीर सिंह, विधायक छर्रा रविंद्र पाल सिंह व कोल विधायक अनिल पाराशर के निवास पर पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उनसे मांग की गई कि कर्मचारी शिक्षकों की बुढ़ापे की लाठी पेंशन को बचाने के लिए संसद व विधान सभा में मांग बुलंद करें तथा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को अपनी अनुशंसा सहित पत्र प्रेषित करें। तीनों विधायकों द्वारा आश्वस्त किया गया कि आप की मांग जायज है। इस मांग को मुख्यमंत्री से मिलकर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने बताया कि पेंशन की मांग को लेकर सरकार गंभीर है और पूरी संभावना है कि यह मांग पूरी हो। विधायक ठाकुर रविंद्र पाल सिंह व अनिल पाराशर ने कहा कि कर्मचारी शिक्षकों की पेंशन की मांग जायज है और यह अवश्य पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके पर मुकेश कुमार सिंह, शोभा शर्मा, शिव कुमार सिंह, सत्येंद्र चौहान, हरकेश चौधरी, राजेश कटारा, हरेश्वर शर्मा, पृथ्वी सिंह, सुभाष बाबू, राकेश शर्मा, सत्यवीर सिंह, अशोक बघेल, सुनील कुमार सिंह, संजीव कुमार, हृदेश भारद्वाज, कौशलेंद्र सिंह, रेशम पाल सिंह, डा.प्रशांत शर्मा, ललित वर्मा, इंद्रजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें