न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
रेलवे स्टेशन पर रोजाना आने और यहां से जाने वाले तकरीबन 25 हजार मुसाफिर नौ महीने पुरानी रेलवे समय सारिणी देख रहे हैं। रिजर्वेशन कराने और साधारण टिकट लेने वाले मुसाफिर पुरानी समय सारिणी देख कर भ्रम में पड़ जाते हैं।
नवंबर 2017 में लागू हुई पुरानी समय सारिणी ही जनरल टिकट हाल, प्रतीक्षालय और रिजर्वेशन केंद्र में लगी है। पंद्रह अगस्त 2018 को नई समय सारिणी लागू होने के बाद अपडेट नहीं की गई है।
अलीगढ़ में आने वाली ट्रेनों के समय में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। केवल चार ट्रेनों का समय एक से चार मिनट तक आगे पीछे हुआ है, जिसको पुराने बोर्ड में अपडेट कर दिया गया है।
अगर कहीं नहीं हुआ है तो उसको चेक कर अपडेट किया जाएगा। जरूरत महसूस हुई तो नई समय सारिणी लगाई जाएगी। नई समय सारिणी 15 अगस्त 2018 से लागू हुई है। -डीके गौतम, स्टेशन अधीक्षक।