फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की वजह से सूनी पड़ी रही मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह से ही लगी बारिश की झड़ी ने धनीपुर मंडी को ताल तलैया में तब्दील कर दिया। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण मंडी परिसर में विशेष रूप से सब्जी मंडी में घुटनों-घुटनों तक पानी भर गया। इससे कई व्यापारियों की सब्जियां बह गई। आढतों में भी पानी घुस आने से आढ़ती खासे परेशान दिखाई दिये। अनाज मंडी सूनी पड़ी रही। बारिश के चलते किसानों ने मंडी की ओर रुख नहीं किया।


गुरुवार को सुबह से ही लगी बारिश की झड़ी ने शहर के हालात खराब कर दिये तो यहां की एकमात्र धनीपुर मंडी में तो स्थिति भयावह कर दी। सब्जी मंडी में घुटनों घुटनों तक पानी भर जाने से फड़ लगाकर सब्जी बेचने वाले फड़ नहीं लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आध ने कोशिश की तो उसकी सब्जी बह गई। आढ़तों में पानी घुसने से अफरातफरी की स्थिति बन गई। आढ़ती अपने श्रमिकों की मदद से सब्जियां ऊंचे स्थानों पर रखने में दिनभर व्यस्त रहे। अनाज मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के चलते किसान आये नहीं और आढ़ती हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें