न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
स्वास्थ्य विभाग में एक कर्मचारी ने देश के प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए आपत्तिजनक बातें कही। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम एल अग्रवाल ने इस मामले में एक जांच कमेटी बैठा दी। मामले की जांच एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा कर रहे हैं।
गत दिनों सीएमओ कार्यालय में कुछ भाजपा नेता कुछ समस्या को लेकर पहुंचे। वहां पर वह संबंधित व्यक्तियों से बात कर ही रहे थे कि इस बीच स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने बीच में दखल दे दिया।
इस पर समस्या लेकर गए नेताओं ने कहा कि जब मामला आपसे संबंधित ही नहीं है तो आप हस्तक्षेप क्यों कर रहे हैं। इस पर वाद विवाद हो गया और आरोप है कि कर्मचारी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया।
सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है और जांच कमेटी बैठा दी है। आरोपी से भी कह दिया गया है कि यही करना है तो नौकरी छोड़ कर पार्टी ज्वाइन करें। विभाग की सेवा में रहते हुए विभागीय नियमावली का पालन करना होगा।