फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... रौब गांठकर भट्ठा संचालकों से चौथ वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भय दिखाकर ईंट भट्ठा संचालकों से चौथ वसूूूूूली करते हैं। यह आरोप रविवार को जिले के ईंट भट्ठा संचालकों ने बोर्ड के अधिकारियों पर लगाते हुए रोष व्यक्त किया और निंदा की।

जिला ईंट निर्माता समिति की बैठक क्वार्सी स्थित यश रेजीडेंसी में आयोजित हुई, जिसमें सरकार की प्रतिकूल नीतियों के कारण आगामी सीजन में भट्ठों को सांकेतिक रूप से न चलाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया।
विज्ञापन


कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भले ही रॉयल्टी माफ करने की घोषणा कर दी है, लेकिन उससे संबंधित जीओ अभी तक नहीं आने पर समिति सदस्यों ने रोष व्यक्त किया। केंद्र सरकार द्वारा आने वाले समय में जिग जैक भट्ठों की बाध्यता को सदन ने एकमत होकर विरोध किया।

सदस्यों का कहना है कि यह जिले की परिस्थितियों के अनुकूल नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा रायल्टी टैक्स के ऊपर 18 प्रतिशत जीएसटी की मांग की निंदा की गई और उसे वापस लेने की मांग की गयी। यह भी निर्णय लिया गया कि समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। मांगे पूरी नहीं होनेे की स्थिति में आगामी वर्षों में हड़ताल आदि का निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन


राजेंद्र महाजन, मनोज अग्रवाल, अनिल तालान, आदर्श चौधरी, योगेश प्रधान, दामोदर गुप्ता, प्रेम प्रताप सिंह, तायल भाई, मौ. सुयेब, सुरेश यादव, हेमेंद्र चौधरी, अरविंद यादव, रिंकू यादव, सोनू यादव, महावीर सिंह, अजीत पहलवान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें