न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गुरुवार सायं दिल्ली एवं एनसीआर में आए आंधी तूफान के चलते जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को मौसम की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिये गए हैं तो राजस्व टीम को भी सतर्क कर दिया गया है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उदय सिंह ने बताया कि जनपद में फिलहाल आंधी तूफान का रात सवा दस बजे तक कोई असर नहीं है। टप्पल क्षेत्र में जरूर तेज हवाएं चल रही हैं। लेकिन किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है।