फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

04 डीएम से मिले माइनारिटी कमीशन के चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू प्रकरण को लेकर अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन मो. मुबीन एवं कोर्ट मेंबर का चुनाव लड़ चुके मो. यासिर ने डीएम से मुलाकात की। उन्हाेंने दो मई को हुए हिंदूवादी नेताओं और एएमयू छात्रों के बीच टकराव मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए।

कहा कि पुलिस ने जिस तरह रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे छात्रों को रोका और लाठीचार्ज किया, उससे छात्रों की भावनाएं आहत हुई हैं। हमें जिन्ना से कोई लगाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी तस्वीर एएमयू कोर्ट मेंबर के तौर पर लगी हुई है। इसे लेकर छात्रों पर जिन्ना परस्त होने तक का आरोप लगाया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

छात्रों के साथ पक्षपातपूर्ण बर्ताव करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनके साथ छात्र नेता रमीज, मो. आसिफ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें