फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दिल्ली के तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ-पलवल रोड पर लौहसरा के पास स्कार्पियो और एंबुलेंस की टक्कर में सात लोग घायल हुए हैं। एंबुलेंस रूसा हास्पिटल से पांच लोगों को लेकर लोधा की ओर जा रही थी, जबकि स्कार्पियो में दिल्ली से एक पत्रकार समेत तीन लोग अलीगढ़ जा रहे थे।

जानकारी के अुनसार दिनेश कुमार पुत्र मैनपाल सिंह निवासी लोधा अपनी पत्नी संध्या देवी को लेकर रूसा हॉस्पिटल से परिवार के साथ गांव लौट रहे थे। दिनेश का परिवार और सास भी एंबुलेंस में थीं। उधर दिल्ली की ओर से स्कार्पियो गाड़ी में एक न्यूज चैनल के पत्रकार अलीगढ़ में एक स्टोरी तैयार करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


लौहसरा के पास एंबुलेंस और स्कार्पियो की टक्कर में स्कार्पियो सवार प्रशांत मिश्रा पुत्र जयशंकर मिश्रा (25) निवासी किरकारी कालोनी नई दिल्ली, मोहन सिंह व स्कार्पियो चालक धर्मेंद्र पुत्र रामकरन निवासी किरकारी कालोनी नई दिल्ली घायल हुए हैं। उनका लोधा स्थित निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया है।
विज्ञापन


उधर एंबुलेंस में मौजूद संध्या देवी पत्नी दिनेश कुमार, रतना देवी पत्नी गजराज सिंह निवासी रानी आलमपुर 12 नंबर हरदुआगंज, एंबुलेंस चालक गुड्डू पुत्र बबलू निवासी अलीगढ़ घायल हुए हैं। उन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें