फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैल्डिंग से सारसौल पर खड़े ट्रक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बन्ना देवी इलाके में सरसौल चौराहे स्थित ट्रक की बॉडी बनाने की दुकान के बाहर खड़े ट्रक में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रक धू-धूकर जल उठा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की 2 गाड़ियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

बताया गया है कि पाराशर कंपाउंड में ट्रक की बॉडी बनाने का काम होता है। बुधवार रात अचानक खड़े ट्रक में आग लग गई। घटना की जानकारी क्षेत्रीय लोगों द्वारा अग्निशमन केंद्र को दी गई। सूचना पर दमकल की 2 गाड़ियां पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग पर बमुश्किल काबू पाया, लेकिन जब तक ट्रक का अगला हिस्सा जल चुका था। एफएसओ संजय जायसवाल ने बताया कि ट्रक की बॉडी बनाने की दुकान में बैल्डिंग के दौरान आग लग गई थी। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें